जलालाबाद: जलालाबाद में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट द्वारा धरना प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी को सौंपा गया 8 सूत्री ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर अग्निहोत्री फौजी के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की. धरना प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने उप जिला अधिकारी उत्कर्ष आनंद को ज्ञापन दिया।