जलालाबाद: उमरिया खेड़ा के पास ईट भट्ट पर ट्रक में चेकिंग के दौरान हेल्पर की बिजली के करेंट से मौत
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव उमरिया खेड़ा के पास राममूर्ति सिंह के भट्टे पर बिजली की 11000 लाइन से युवक ट्रक हेल्पर आदेश कुमार (27)का सर टच हो जाने से बिजली के करंट से उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है