जशपुर: जशपुर नगर पालिका उपचुनाव में 67.68% मतदान हुआ, 4 जून को होगी मतगणना
नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 8 एवं 14 में सोमवार को हुए उपचुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। ईवीएम के माध्यम से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया गया, जिसमें कुल 67.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोमवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक