हजारीबाग नगर निगम के विकास कार्यों, जन समस्याओं के समाधान तथा जन आकांक्षाओं को पूरा करने को लेकर नगर निगम के उप महापौर अविनाश कुमार यादव ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बोर्ड एवं स्टैंडिंग कमेटी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।