कौंच: अंडा गांव के पास कुत्ता सामने आने से बाइक फिसली, हादसे में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल उरई रेफर
Konch, Jalaun | Jun 30, 2026 कोंच में मंगलवार सुबह 9 बजे बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से एक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी कोंच पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उरई जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान उस्मान (35) निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। वह सुबह निजी कार्य से कोंच से एट जा रहे थे।