जांजगीर: जिले के ग्राम कटौद में तालाब के किनारे स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ किया गया छेड़छाड़
जिले के ग्राम कटौद में तालाब के किनारे स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ किया गया है। मूर्ति के सामने पत्थर और मिट्टी रखा गया है। वहीं तोरण से सजे हुए पंडाल को तोड़ कर सड़क किनारे फेंक दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय 10 से 15 युवक रात में मौके पर घूमते हुए दिख रहे हैं।