मिर्ज़ापुर: गढ़ई नाला अकसौली निवासी दो युवक घायल कौवे को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
पड़री थाना क्षेत्र के गढ़इ नाला अकसौली के दो युवक बुधवार की दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट में एक घायल कौवे को लेकर पहुंचे। डीएम को पत्र सौंपकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। युवकों ने बताया पैड़ापुर महाविद्यालय के पास पोखरे के पास हाईटेंशन तार काफी नजदीक हैं। हवा चलने पर चिंगारी निकलती है। जिसकी चपेट में आने से सैकड़ो पक्षियों की मौत हो चुकी है।