भिवानी: सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने जिले में आधा दर्जन स्नेचिंग की वारदात करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बतलाया कि जिले में स्नैचिंग की वारदात करने वाले दो आरोपियों को सीआईए स्टाफ 2 भिवानी की टीम ने गांव बापोड़ा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनजीत पुत्र रण सिंह निवासी बापोड़ा, जिला भिवानी व नीरज पुत्र सुनील निवासी बापोड़ा जिला भिवानी है।