गोरखपुर: मासूम बच्ची के हत्यारोपी सिपाही को डॉक्टरों और नर्सों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस ने गोरखपुर अस्पताल में ले जाकर किया
गोरखपुर में 10 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी सिपाही को डॉक्टरों और नर्सों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।गुरुवार दोपहर ढाई बजे पुलिस उसे मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।उसे देखते ही अस्पताल के कर्मचारी भड़क गए और हमला कर दिया।पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे छुड़ाया।सिपाही ने जिला अस्पताल से ही बच्ची को किडनैप किया था।हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था।