गुरारू: गुरारू के कामेश्वर नगर गांव में अवैध महुआ शराब बरामद, आरोपी फरार
Guraru, Gaya | May 1, 2026 प्रखंड के कामेश्वर नगर गांव में कोंच पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने चूमावन मांझी के घर से 10 लीटर देसी महुआ शराब जब्त किया। इसके अलावा घर के आंगन में रखे पांच प्लास्टिक गैलन में करीब 100 लीटर महुआ का मीठा घोल भी बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।