देवबंद: नागल में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल, पुलिस ने वाहन किया कब्जे में
नागल क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा स्टेट हाईवे-59 पर खटोली रोड के पास उस समय हुआ, जब देवबंद थाना क्षेत्र के गांव लालवाला निवासी मोहन (28) अपने साथी शाहिद के साथ बाइक से गागलहेड़ी पशु पैठ बाजार जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक मे टक्कर मार दी।