नावकोठी: नावकोठी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन वितरण का आयोजन किया गया
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का वितरण किया गया। सीडीपीओ रश्मि कुमारी ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दोनों का सुखा राशन या टेक होम राशन का वितरण किया गया है। इससे पूर्व सेविकाओं के द्वारा पोषक क्षेत्र के सभी लाभुको सूचना दी गई थी तथा एफ आर एस तकनीक के माध्यम से शत प्रतिशत वितरण किया गया।