नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देवपुरा में बंध्याकरण शिविर का आयोजन
हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देवपुरा में बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टर शोभा रानी ने 7 महिलाओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन से पूर्व सभी का पैथोलॉजिकल जांच कराई गई तथा आवश्यक परामर्श दिया गया। ऑपरेशन के उपरांत चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा दवा वितरण किया गया।