अंबाह: SRM गार्डन में SDM रामनिवास सिकरवार को भावभीनी विदाई, राजस्व विभाग ने दी शुभकामनाएं
Ambah, Morena | Jul 24, 2026 अंबाह। एसआरएम गार्डन में तहसीलदार नरेश शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा एसडीएम रामनिवास सिकरवार का भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका सम्मान किया। अपने संबोधन में श्री सिकरवार ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, वहीं तहसीलदार नरेश शर्मा ने उनके निष्पक्ष, संवेदनशील और जनहितकारी कार्यों की सराहना की।