क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान की बाइट
दिनांक 02.08.2026 को थाना मल्हीपुर क्षेत्रांतर्गत दुष्कर्म की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी भिनगा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना की सत्यता के आधार पर थाना मल्हीपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।