अरवल: फतेहपुर संडा कॉलेज में होगी विधानसभा चुनाव की गिनती, गांधी मैदान का खेल भवन बनेगा डिस्पैच सेंटर
Arwal, Arwal | Oct 2, 2025 आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ इनामउल हक के द्वारा संयुक्त रूप से आज व्यापक निरीक्षण कर विशेष निर्देश दिया गया है