अरवल: विजयदशमी पर नगर परिषद में धूमधाम से निकली लंका दहन की झांकी
Arwal, Arwal | Oct 2, 2025 अरवल नगर परिषद क्षेत्र में विजयदशमी के शुभ अवसर पर भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान तथा रावण वध की झलकियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर धर्म और संस्कृति के इस पावन पर्व का आनंद लिया।