अरवल: मल्हीपटी प्राथमिक विद्यालय में छात्रों ने गांधी जयंती धूमधाम से मनाई, तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Arwal, Arwal | Oct 2, 2025 मल्हीपटी प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को महात्मा गांधी की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा बापू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। स्कूली बच्चों ने राष्ट्रपिता के आदर्शों पर आधारित गीत व भाषण प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गांधीजी के सत्य,अहिंसा का संदेश दिया