शाहजहांपुर: सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत बने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के सचिव, डीएम ने जारी किए आदेश
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी निभा रहे थे। अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद अजय त्रिपाठी ने नगर निगम के साथ-साथ विकास प्राधिकरण के सचिव का भी कार्यभार संभाला था