बहराइच: तुलसीपुर के पास बारात की कार की टक्कर से बच्ची की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
रूपइडीहा थाना के तुलसीपुर गांव निवासी शाहिद की तीन वर्षीय पुत्री जया को गांव में आई बारात की कार ने टक्कर मार दी। परिजन उसे लेकर बहराइच आ रहे थे रास्ते में मौत हो गई। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर जा रहा है।