अकबरपुर: माझापुरवा सरसी में अवैध मिट्टी खनन में लिप्त 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को राजस्व विभाग ने पकड़कर थाना परिसर में खड़ा करवाया
रुरा थाना क्षेत्र के माझापुरवा सरसी गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर नायाब तहसीलदार रविन्द्र मिश्रा, लेखपाल अभिषेक, शिवम, शिवा व गिरजेश ने अवैध मिट्टी खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनो ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सीज करने की कार्यवाही की गई है।