कोल: बन्नादेवी में अज्ञात चोरों ने शराब की दुकान के ताले काटकर चुराई हजारों रुपए की नकदी और शराब, जांच में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | May 24, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके की मालवीय पुस्तकालय के पास की है।जहां शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे अंग्रेजी शराब की दुकान के शटर के ताले काटकर अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। ठेका स्वामी महेश चंद्र उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि उसकी शराब की दुकान में से अज्ञात चोर लगभग 15 से ₹20000 की नकदी शराब ले गए।