बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र की गिरधारीपुर में दबंग ने विकलांग को जमकर पीटा वीडियो हुआ वायरल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर में दबंग ने विकलांग को जमकर पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।