बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर में बीच बचाव करने गए युवक को दबंगों ने जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र की गिरधारीपुर में दबंगों ने युवक को पीट पीट कर घायल कर दिया। युवक गांव में हो रहे झगड़े को शांत करने के लिए बीच बचाव करने गया था। तभी दबंगों ने उसके साथ मारपीट चालू कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है थाना पुलिस के मामले में छानबीन शुरू कर दि है।