बरेली: कस्बापुर में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को मारपीट कर किया घायल
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बापुर में पड़ोसियों ने एक महिला को पीट-पीट कर घायल कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट घटना को अंजाम दिया है। वहीं घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।