बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने व्यक्ति को पीट-पीट कर किया घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुरा में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने व्यक्ति को पीट कर घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।