बांसवाड़ा: सुंदनपुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश, सदर थाने में मामला दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुंदनपुर गांव के नीलकंठ महादेव मंदिर में चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश चंद्र जोशी ने सदर थाने मे लिखित रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि मंदिर के ताले तोड़कर अंदर पड़ी सामग्री जिसमे तांबे -पीतल के सारे बर्तन, डेड लाख रुपयों की चोरी हुई है।