बांसवाड़ा: बावड़ी दुदा गांव में घर पर खाना बना रही मां के पास खेल रहा मासूम बच्चा चूल्हे में गिरकर झुलसा, एमजी एच में उपचार जारी
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के बावड़ी दुदा गांव में शनिवार दोपहर 1:15 बजे घर पर खाना बना रही मां के पास खेल रहा मासूम बच्चा चूल्हे में गिरने से झुलसा, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शनिवार शाम 4:30 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि 1 वर्षीय मक्षराज पुत्र सोहन निवासी बावड़ी दुदा जिसका उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।