बांसवाड़ा: सागवाड़ीया गांव में अज्ञात कारणों से तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर जान दी, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया
सागवाड़ीया गांव में शुक्रवार आज शनिवार दोपहर 2:30 बजे सदर थाना पुलिस के एएसआई रमेश चंद्र ने बताया कि 34 वर्षीय दिनेश पुत्र धुलजी निवासी सागवाड़ीया के परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार दिनेश ने अपने ही घर में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।