बरकागाँव: गोंदलपुरा में रैयतों ने कंपनी के खिलाफ की बैठक, जमीन नहीं देने का लिया फैसला
जल-जंगल-जमीन बचाने को लेकर रैयतों की बैठक, कंपनियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी रैयत बनकर कंपनियों के पक्ष में काम कर रहे हैं और आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे दलालों का ग्रामीणों ने घोर विरोध किया तथा चेतावनी दी कि गांव की एकता और आंदोलन को कमजोर करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाए