शाजापुर: मक्सी थाना पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया, दो चोर गिरफ्तार
मक्सी थाना पुलिस ने 22 दिसंबर को चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया है। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पुलिस चोरी के अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने शनिवार शाम छह बजे बताया कि ग्राम दुहानी से 22 दिसंबर को शंकर सिहं राजपूत का ट्रैक्टर चोरी हुआ था।