शाजापुर: वार्ड-25 के द्वारकापुरी कॉलोनी में विद्युत अधिकारी ने लोगों को सुचारू विद्युत व्यवस्था हेतु सुगम योजना की दी जानकारी
द्वारकापुरी में लटकते विधुत तारो और भारी भरकम बिजली बिलों समस्या को दूर करने विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री रत्नेश यांची अपने दलबल के साथ द्वारकापुरी कॉलोनी पहुंचे और और कॉलोनी में विद्युतीकरण को लेकर शासन की सुगम विद्युत योजना की जानकारी देकर सबका सहयोग मांगा। ताकि रह वासियों को सुचारू विद्युत व्यवस्था मिल पाए।