शाजापुर: शाजापुर मंडी में लहसुन के दाम में गिरावट, ₹18100 प्रति क्विंटल तक बिक्री
शाजापुर की कृषि उपज मंडी में हुई नीलामी में लहसुन के दामों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट देखी गई । गुरुवार को 23200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकने वाला लहसुन शुक्रवार को 20500 रुपए प्रति क्विंटल तक नीलाम हुआ। तो वही आज शनिवार को भी 2400 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ18100 रुपए प्रति क्विंटल में बिका