बीकानेर: बीकानेर स्थापना दिवस पर 'रियासत-बीकानेर' एंटीक प्रदर्शनी का नागरिक भंडारे में आगाज
राव बीकाजी संस्थान और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 539वें स्थापना दिवस पर ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी का भव्य आगाज़ सुदर्शन कला दीर्घा में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एडिशनल एसपी पवन भदौरिया, द्वारका प्रसाद पचीसिया और भारत भूषण गुप्ता ने किया। प्रदर्शनी में किशन लाल सोनी के संग्रहित ऐतिहासिक सिक्के, पुराने नोट, दुर्लभ समाचार पत्र, प्राचीन पुस्तके