हुज़ूर: मंगलवारा इलाके में फूड इंस्पेक्टर की टीम ने पुलिस के साथ एक मावा दुकान पर दी दबिश, 2 क्विंटल पनीर 4 क्विंटल मावा जब्त
Huzur, Bhopal | Feb 2, 2024 भोपाल के मंगलवारा इलाके में फूड इंस्पेक्टर की टीम ने पुलिस टीम के साथ एक मावा दुकान पर दबिश दी. यहां से 2 क्विंटल पनीर और 4 क्विंटल मावा जब्त किया गया. खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त नियंत्रक माया अवस्थी के निर्देशानुसार प्रयोगशाला में दोनों ही सैंपल की जांच एक ही दिन में करने के लिए प्रतिवेदन दिया गया. जांच में सैंपल अवमानक पाए गए हैं.