हुज़ूर: भोपाल के अरेरा कॉलोनी में माता-पिता व भाई को कैद कर उनसे एक करोड रुपए की वसूली करने वाली बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 2, 2024 भोपाल के अरेरा कॉलोनी में माता-पिता व मानसिक रूप से विक्षिप्त भाई को कैद कर उनसे एक करोड रुपए की वसूली करने वाली बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इसकी गिरफ्तारी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से की है। मामला उजागर होने के बाद ये 7 महीने से फरार थी। पुलिस इसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। साथी आरोपी अल्ताफ अभी भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।