जगदलपुर: सेमरा के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार और पेट्रोल टैंकर में भिड़ंत, बाइक सवार घायल
जगदलपुर से सटे गांव सेमरा के एचपी पेट्रोल पंप के पास एक बाइक और एक पेट्रोल टैंकर के बीच टक्कर हो गई , जिससे बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गय। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी सहायता की और उसे अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका उपचार जारी है । दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है ।