हैदरगढ़: सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र की 96 पंचायतों के अधिकांश शौचालय जर्जर, घटिया निर्माण के कारण ग्रामीण खुले में शौच के लिए मजबूर
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में लगभग पांच साल पहले बनाए गए व्यक्तिगत शौचालय अब इस्तेमाल के लायक नहीं बचे हैं। 96 पंचायतों के अधिकांश गांवों में ठेकेदारी प्रथा के तहत निर्मित ये शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। निर्माण के समय घटिया सामग्री के उपयोग और लापरवाही के कारण ये शौचालय कुछ ही समय में जर्जर हो गए। इनकी सीटें टूटी हुई हैं।