शाहजहांपुर: पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, गंभीर रूप से झुलसी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के चाहरपुर गांव में गुरुवार सुबह एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।