मुरैना: पड़ावली गांव में शमशान भूमि पर दबंगों का कब्जा, शिकायत के बाद भी नहीं मिली सुनवाई
Morena, Morena | Jan 6, 2025 प्रशासन के द्वारा शमशान बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च किया जाता है लेकिन शमशान की भूमि पर ही दबंगो के द्वारा कब्जा कर लिया गया है ,जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से कई बार की गई लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं की गई है। बताया जाता है की बरसात के दिनों में त्रिपाल लगाकर शव को जलाना पड़ता है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है।