लखनऊ के थाना सैरपुर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अनुज कुमार गुप्ता ने हमराह पुलिसकर्मियों कांस्टेबल पंकज कुमार और कांस्टेबल राजवीरेन्द्र यादव के साथ ग्राम नरहरपुर निवासी अनिल गौतम (35) को गिरफ्तार किया।