बीसलपुर: बीसलपुर तहसील में पथराव की घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जनपद गाजीपुर के थाना करण्डा क्षेत्र के ग्राम कटरिया में विश्वकर्मा समाज की बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने की घटना की जानकारी लेने गए सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव किए जाने के विरोध में सपा कर्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया व तहसीलदार को अपना ज्ञापन सौंपा।