छोटी सरवन: पानी को तरसा परातपाड़ा:200 परिवार बेहाल, 2किमी दूर से ढो रही महिलाएं पानी,भीषण गर्मी में पानी का संकट गहराया #jansamasya
छोटी सरवन क्षेत्र के परातपाड़ा गांव में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव के 200 से अधिक परिवार पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि ग्रामीणों को गोवंश के पीने के पानी का ही उपयोग घर के कामों में करना पड़ रहा है।