बांसवाड़ा: चिड़ियावासा बस स्टेशन पर सदर थाना पुलिस ने स्कूल वाहनों की जांच कर दी सख्त हिदायत
बांसवाड़ा में स्कूली वैन हादसे के बाद प्रशासन सख्त रूप से अलर्ट होकर जिले भर के सभी मार्गों पर स्कूल वालों की सघन जांच अभियान जारी है.। शनिवार सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक बांसवाड़ा - उदयपुर मुख्य मार्ग पर चिड़ियावासा बस स्टेशन पर सदर थाना अधिकारी रूप सिंह चरण के नेतृत्व में गठित पुलिस दल द्वारा मार्ग पर गुजरने वालो सभी स्कुल वाहनो की जांच कर निर्देश दिए।