मुज़फ्फरनगर: बिजली विभाग की लापरवाही से जान खतरे में, बस से टकराए बिजली के तार, यात्रियों में मची चीख-पुकार
मुजफ्फरनगर के अमीरनगर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तितावी थाना क्षेत्र में सड़क से महज 8 फीट ऊंचाई पर लटक रहे बिजली के तारों में यात्रियों से भरी बस फंस गई,जिससे हड़कंप मच गया। चालक ने सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा।ग्रामीण परमजीत सिद्धू ने शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने तारों को तत्काल ऊंचा किया जाए।