फूलपुुर: फूलपुर में युवक ने ग्राइंडर मशीन से गला काटकर आत्महत्या की, इलाके में मची सनसनी
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कोहना मोहल्ले में गुरुवार देर रात एक युवक ने ग्राइंडर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शाहरुख उर्फ अतीक (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते वह मानसिक तनाव में था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। शुक्रवार 01 बजे दी जानकारी।