बांका: बलारपुर गांव में सास और बहू के बीच हुआ विवाद, आक्रोश में आकर सास ने पिया कीटनाशक दवा
Banka, Banka | Jun 12, 2026 बांका थाना क्षेत्र के बलारपुर गांव में सास और बहू में घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आक्रोश में आकर सास मीना देवी ने घर में रखा कीटनाशक दवा पी ली। जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई।जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।