अजीतमल: अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान, 2 वाहन किए गए सीज, ₹2.89 लाख राजकोष में जमा
जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों को सीज कर अजीतमल थाने में खड़ा कराया गया। कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 2 लाख 89 हजार 920 रुपये की धनराशि राजकोष में जमा कराई। खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न स्थानो