तारानगर: तारानगर विधानसभा के गांव झाझडिय़ा की ढाणी से पीसीआई अध्यक्ष पद्मभूषण देवेंद्र झाझडिय़ा रूस के मास्को शहर के लिए रवाना
गांव झाझडिय़ा की ढाणी से पीसीआई अध्यक्ष पद्मभूषण देवेंद्र झाझडिय़ा मंगलवार को 20 मई से 24 मई तक रूस के मॉस्को शहर के पांच दिवसीय दौरे पर रशियन पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष पावेल रोजखोव, के विशेष निमंत्रण पर अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं। उन्होने कहा कि यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि भारतीय पैरा स्पोर्ट्स के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है।