अमरोहा: अमरोहा में कल सोमवार से शुरू होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 10 केंद्रों पर होंगे परीक्षा
Amroha, Amroha | Jun 7, 2026 अमरोहा जनपद में कल से आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।